#Sports
डूंगरपुर: ‘बदले की आग’ में फूंका प्रेमी का घर, बेटी के जाने से नाराज परिजनों ने रात में बोला धावा
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक खौफनाक अंजाम देखने को मिला है. यहां हड़मतीया गांव के फला उबा पाणा इलाके में बदले की आग में जल रहे युवती के परिजनों ने युवक के घर को ही आग के हवाले कर दिया. इस भीषण आगजनी में पीड़ित परिवार का 2 से 3 लाख रुपये का सामान और अनाज जलकर खाक हो गया है.
<p style=”text-align: justify;”>घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार मय जाब्ता तुरंत मौके पर पहुंचे. थानाधिकारी ने बताया कि गांव के ही गौरीशंकर के बेटे प्रेम का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीते 4 तारीख को युवक उस युवती को अपने साथ लेकर कहीं चला गया था. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच सामाजिक स्तर पर बातचीत चल रही थी.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”NEET 2026 रद्द होने पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का अजीब बयान, ‘इसमें क्या बड़ी बात है?'” href=”https://www.abplive.com/states/rajasthan/neet-2026-paper-leak-rajasthan-education-minister-madan-dilawar-statement-opposition-attacks-government-3129138″ target=”_self”>NEET 2026 रद्द होने पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का अजीब बयान, ‘इसमें क्या बड़ी बात है?'
<h3 style=”text-align: justify;”>आधी रात को किया हमला, सो रहा था परिवार
<p style=”text-align: justify;”>युवक के वापस न लौटने से आक्रोशित युवती के परिजनों ने सारी हदें पार कर दीं. बीती रात करीब 11:30 बजे उन्होंने युवक के घर पर धावा बोल दिया. उस वक्त घर के आंगन में युवक के पिता गौरीशंकर, उनकी पत्नी और पोता सो रहे थे. आरोपियों ने घर को चारों तरफ से घेरकर आग लगा दी. गनीमत रही कि परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई. आग इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते घर में रखा सारा कीमती सामान और अनाज जलकर राख हो गया.
<h3 style=”text-align: justify;”>पुलिस का एक्शन
<p style=”text-align: justify;”>घटना की सूचना मिलते ही दोवड़ा पुलिस और दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस के अनुसार, इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने में युवती के चाचा दिनेश, भाई विनोद, रमेश, राहुल और परिवार की कुछ महिलाएं भी शामिल रही हैं.
<p style=”text-align: justify;”>मामले की सूचना CO आसपुर और SP डूंगरपुर को दे दी गई है. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. अब तक अधिकांश आरोपियों को डिटेन (हिरासत में) कर लिया गया है, वहीं फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”राजस्थान: NEET पेपर लीक मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार! कांग्रेस बोली- ‘9 दिन तक…'” href=”https://www.abplive.com/states/rajasthan/neet-ug-2026-exam-cancelled-congress-leader-tika-ram-jully-angry-over-bjp-leader-arrest-ann-3129368″ target=”_self”>राजस्थान: NEET पेपर लीक मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार! कांग्रेस बोली- ‘9 दिन तक…'
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *