#Sports
अपर्णा यादव के घर पहुंचकर CM योगी ने प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री <a title=”योगी आदित्यनाथ” href=”https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath” data-type=”interlinkingkeywords”>योगी आदित्यनाथ बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के घर पहुंचे, जहां उन्होंने अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर शोक प्रकट करते हुए पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि दी.
<p style=”text-align: justify;”>पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे अपर्णा यादव के पति <a title=”प्रतीक यादव” href=”https://www.abplive.com/topic/prateek-yadav” data-type=”interlinkingkeywords”>प्रतीक यादव का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया था. सीएम योगी ने अपर्णा यादव, उनके बच्चों व अन्य परिजनों को ढांढस भी बंधाया. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी जताईं.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”>ये भी पढ़ें: <a style=”color: #e03e2d;” title=”यूपी: PM मोदी की अपील पर CM योगी की मंत्रियों को सलाह, कहा- ‘अगले 6 महीने तक…'” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-cabinet-meeting-cm-yogi-adityanath-decision-on-pm-narendra-modi-appeal-lucknow-ann-3129425″ target=”_self”>यूपी: PM मोदी की अपील पर CM योगी की मंत्रियों को सलाह, कहा- ‘अगले 6 महीने तक…'
<p style=”text-align: justify;”>इससे पहले सीएम योगी ने प्रतीक यादव के निधन पर एक्स पोस्ट में लिखा, ”उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”
<p style=”text-align: justify;”>इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव भी प्रतीक यादव को अंतिम विदाई देने के लिए अपर्णा यादव के आवास पहुंचीं. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह अचानक से निधन हो गया. उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली.
<p style=”text-align: justify;”>इसी बीच, प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि शरीर में खून का थक्का बनने के बाद प्रतीक की हालत बिगड़ी थी. शरीर के निचले हिस्से से खून का थक्का ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया था, जिससे आर्टरी और फेफड़ों में संक्रमण हुआ. इसके बाद कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई.
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *