चंडीगढ़: 20 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, तड़पता रहा बेटा, लोग बनाते रहे Video
<p style=”text-align: justify;”>चंडीगढ़ के दड़वा स्थित गैस कॉलोनी में मंगलवार (12 मई) को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. यहां 18 फीट रोड पर शाम करीब सवा छह बजे चार-पांच बदमाशों ने 20 वर्षीय युवक सूरज की दिनदहाड़े घेरकर चाकू मारकर हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पुरानी रंजिश के चलते युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला करते दिखाई दे रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>इस घटना का सबसे शर्मनाक पहलू यह रहा कि जब सूरज पर हमला हो रहा था, तब आसपास कई लोग मौजूद थे. सूरज जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन आरोपी उसे लात-घूंसों से पीटते हुए चाकू मारते रहे. वहां मौजूद कोई भी शख्स उसे बचाने आगे नहीं आया, बल्कि कुछ लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे.
<span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा ने खटखटाया HC का दरवाजा, ED की गिरफ्तारी को दी चुनौती” href=”https://www.abplive.com/states/punjab/punjab-minister-sanjeev-arora-aap-files-petition-in-hc-challenging-his-arrest-after-ed-raid-3128975″ target=”_self”>पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा ने खटखटाया HC का दरवाजा, ED की गिरफ्तारी को दी चुनौती
<h3 style=”text-align: justify;”>’अगर लोग डंडे लेकर आते, तो बच जाता मेरा बेटा'
<p style=”text-align: justify;”>परिजनों का आरोप है कि घायल होने के बाद सूरज करीब 25 मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन किसी ने न तो पुलिस को कॉल की और न ही एंबुलेंस बुलाई. मृतक के पिता मुकेश ने रोते हुए कहा, “अगर लोग डंडे लेकर भी आगे आ जाते, तो आज उनका बेटा जिंदा होता.”
<h3 style=”text-align: justify;”>दोस्त जान बचाकर भागा, बदमाशों ने घेरकर मारा
<p style=”text-align: justify;”>जानकारी के मुताबिक, सूरज अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था. जैसे ही दोनों 18 फीट रोड पर पहुंचे, तभी आरोपियों ने अपनी स्कूटी आगे लगाकर उनका रास्ता रोक लिया. यह देखकर दोस्त तो मौके से भाग गया, लेकिन आरोपियों ने सूरज को चारों तरफ से घेर लिया.
<p style=”text-align: justify;”>दो आरोपियों के हाथ में चाकू थे. सूरज किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर भागा, लेकिन कुछ ही दूरी पर गिर पड़ा. इसके बाद भी आरोपी उसके पीछे पहुंचे और उस पर तब तक हमला करते रहे, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया. वारदात के बाद आरोपी मृतक की बाइक लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बाइक स्टार्ट न होने पर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”Punjab: नूरपुर बेदी गोलीकांड में बड़ा खुलासा, ‘भाई के कत्ल का बदला लिया…’ वीडियो में युवक ने कबूला मर्डर” href=”https://www.abplive.com/states/punjab/punjab-ropar-noorpur-bedi-youth-shot-dead-harjot-singh-sidhu-video-viral-police-investigation-news-3128005″ target=”_self”>Punjab: नूरपुर बेदी गोलीकांड में बड़ा खुलासा, ‘भाई के कत्ल का बदला लिया…’ वीडियो में युवक ने कबूला मर्डर
English 